SBI Credit Card: कल से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े यह जरूरी नियम, यहाँ पढ़े बदलाव

नई दिल्ली, SBI Credit Card | साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है. यदि आप भी SBI का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए है. भारतीय स्टेट बैंक की कार्ड और पेमेंट सर्विस विंग एसबीआई कार्ड में सिंपलीफिकेशन कार्ड धारकों के नियमों में बदलाव किया है. SBI कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज के अनुसार, यह बदलाव 6 जनवरी 2023 यानि कल से लागू कर दिए जाएंगे. नए नियम वाउचर और रीवार्ड प्वाइंट के रिडेमप्शन को लेकर है. सिंपलीक्लिक कार्डधारक जिन्हें क्लियरट्रिप वाउचर जारी किया जाता है, उन्हें इसे सिंगल ट्रांजैक्शन में रिडीम करना होगा.

इन नियमों में किया जा रहा है बदलाव

बता दें कि सिंपलीक्लिक कार्डधारकों को स्पेंड माइलस्टोन तक पहुंचने पर क्लियरट्रिप वाउचर जारी किया जाता है. इसके अलावा, Amazon.in पर सिंपलीक्लिक एडवांटेज SBI कार्ड के साथ ऑनलाइन खर्च पर रीवार्ड प्वाइंट के नियम भी बदल दिए गए हैं. नए नियमों को 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिया गया है.

नए नियमों के अनुसार, इस कार्ड के जरिए Amazon.in पर किए गए खर्च पर 10x रिवॉर्ड पॉइंट के बजाय 5x रिवॉर्ड पॉइंट मिल रहे हैं. वहीं, Apollo24X7, BookMyShow, Cleartrip, Eazydiner, Lenskart और Netmeds पर खर्च करने पर कार्ड पर 10X रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते रहेंगे.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के जंतर- मंतर पर होगा विरोध प्रदर्शन, CJP चीफ अभिजीत दीपके ने युवाओं से की अपील

माइल स्टोन बेनिफिट

  • यदि आप कार्ड के जरिए 1 साल में 1 लाख रूपये खर्च करते हैं तो Cleartrip पे आपको 2,000 रूपये का ई- वाउचर मिलता है.
  • कार्ड के जरिए 1 साल में दो लाख रूपये खर्च करने पर Cleartrip पर 2000 रूपये का ई- वाउचर मिलता है.
  • इस कार्ड की रिनुअल की फीस 499 रूपये है. 1 साल के अंदर 1 लाख रूपये स्पेंड करने पर रिन्यअल फीस रिवर्स कर दी जाती है.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.