सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी, देखिए आपके शहर में सोने के ताजा भाव

नई दिल्ली | अगर आप भी इन दिनों सोना और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि घरेलू बाजारों में इन दिनों सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की जा रही है. डिमांड कम होने की वजह से कीमतों में तेजी दर्ज नहीं की जा रही है. घरेलू मार्केट के साथ- साथ ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में 1.95 डॉलर की कमी दर्ज की गई.

gold 2

इसके बाद कीमतें 2037.74 $ प्रति औस पर कारोबार करती हुई दिखाई दी. इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी 0.04 की कमी दर्ज की गई.

सोने और चांदी की कीमतों में आई कमी

मुंबई में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 58,100 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है, इसी प्रकार 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें भी 63,380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो यहां चांदी के कीमत 75,000 रुपये है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात की जाए, तो दिल्ली में भी 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 58,250 प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,530 रुपए प्रति 10 ग्राम है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

जारी है कीमतों में गिरावट का दौर

अगर आप भी इन दिनों सोना और चांदी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो मौजूदा समय आपके लिए अनुकूल है क्योंकि अब सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. यह दौर कब तक जारी रहेगा, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता. इसलिए आप अभी निवेश कर सकते हैं. सोने और चांदी की कीमतों मे हर दिन बदलाव देखने को मिलता है. डिमांड बढ़ने की वजह से हो सकता है आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में वृद्धि दर्ज की जाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.