दिल्ली में ऑटो रिक्शा और टैक्सी से सफर करना हुआ महंगा, जानें कितने रुपए बढ़ा किराया

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आम आदमी को महंगाई का जबरदस्त झटका दिया है. शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने ऑटो रिक्शा और टैक्सी के किराए के रेट चार्ज को रिवाइज करने के बाद फैसला लिया है कि अब लोगों को नए किराए के हिसाब से यात्रा का भुगतान करना होगा. केजरीवाल सरकार ने न्यूनतम किराए में 5 रुपए का इजाफा कर दिया है जबकि टैक्सी में AC और NON-AC के किराए में क्रमश 4 और 3 रुपए का इजाफा हुआ है.

Taxi Cars

यह हुआ बदलाव

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नए रेट के हिसाब से पहले जहां 1.5 किलोमीटर की यात्रा के लिए 25 रुपए किराया लगता था तो वहीं अब इसी सफर के लिए 30 रुपए चुकाने होंगे. 1 किलोमीटर के लिए पहले 9.50 रुपए लगते थे, जो अब बढ़कर 11 रुपए हो गया है. वहीं, केजरीवाल सरकार द्वारा नाईट चार्ज के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

टैक्सी का नया किराया

वहीं, टैक्सी के नए किराए की बात करें तो एसी और नॉन एसी के किराए में 15 रुपए की शुरुआती बढ़ोतरी की गई है. जो मीटर पहले 25 रुपए से शुरू होता था वो अब 40 रुपए से शुरू होगा. यह रेट एसी और नॉन एसी की टैक्सी के लिए मान्य होगा. इसके बाद प्रति किलोमीटर के रेट में एसी के रेट में पहले से अब 4 रुपए अधिक लगेंगे जबकि नॉन एसी में 3 रुपए का भुगतान अधिक करना पड़ेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

महंगाई का अटैक

चौतरफा महंगाई की मार झेल रही आम जनता को ऑटो और टैक्सी किराए में बढ़ोतरी से एक बार फिर झटका पहुंचा है. पेट्रोल- डीजल और सीएनजी- पीएनजी गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में अब केजरीवाल सरकार ने किराए में बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर बोझ डालने का काम किया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.