दिल्ली को अगले साल तक मिलेगी दो खास फ्लाईओवर की सौगात, ऊपर मेट्रो तो नीचे से गुजरेगी गाड़ियां

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सफ़र को सुविधाजनक और आसान बनाने की दिशा में इस साल केजरीवाल सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खासा फोकस किया है. इसके तहत, सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के सहयोग से राजधानी में तीन जगहों पर डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी. पहला डबल डेकर फ्लाइओवर वजीराबाद रोड़ पर और दूसरा महरौली- बदरपुर रोड़ पर बनाया जा रहा है.

flyover bridge pul highway

अनूठे होंगे फ्लाईओवर

दिल्ली में इस तरह के खास फ्लाईओवर पहली बार बनाए जा रहे हैं. जिनमें एक ही पिलर पर सबसे ऊपर मेट्रो का वायाडक्ट बनेगा और उसके नीचे गाड़ियों के गुजरने के लिए रोड़ फ्लाइओवर होगा तथा सबसे नीचे मेन रोड़ होगी. इस दोनों फ्लाईओवर के 2024 तक बनकर तैयार होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

50 फीसदी काम पूरा

DMRC के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में वजीराबाद रोड़ पर यमुना विहार और भजनपुरा के बीच बन रहे पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. इस फ्लाईओवर के पिलर्स बनकर तैयार हो चुके हैं और अब उन पर मेट्रो लाइन का वायाडक्ट बनाने का काम शुरू हो गया है. वहीं, साउथ दिल्ली में महरौली- बदरपुर रोड़ स्थित अंबेडकर नगर के T पॉइंट पर दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का काम भी जोरों पर है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

डबल हाइट वाला पिलर

अधिकारी ने बताया कि इस फ्लाईओवर का पहला डबल हाइट वाला पिलर बनकर तैयार हो चुका है और बाकी के पिलर्स की कास्टिंग का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके साथ ही, कास्टिंग यार्ड में वायाडक्ट के हिस्से बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है ताकि पिलर्स खड़े होते ही वायाडक्ट का काम भी जल्दी शुरू किया जा सके. यहां पर डबल डेकर फ्लाईओवर के साथ एक अंडरपास भी बन रहा है. ऐसे में यहां पर एक तरह से फोरलेयर वाला ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम तैयार हो जाएगा.

मेट्रो Phase- 4 के कॉरिडोर्स का होंगे हिस्सा

ये दोनों डबल डेकर फ्लाईओवर मेट्रो के Phase- 4 में मजलिस पार्क से मौजपुर और एयरोसिटी से तुगलकाबाद के बीच बनाए जा रहे नए मेट्रो कॉरिडोर्स का हिस्सा होंगे. इनके दोनों कैरिज- वे तीन- तीन लेन के होंगे. इस तरह से पूरा फ्लाईओवर सिक्स लेन का होगा. DMRC पहली बार PWD के साथ मिलकर इस तरह के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.