केंद्र सरकार का आदेश- 8 नवंबर से जारी होगा बायोमेट्रिक हाजिरी बहाल करने का फैसला

नई दिल्ली । केंद्र सरकार द्वारा 8 नवंबर से सभी स्तर के कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी बहाल करने का फैसला किया गया है. बता दें कि कार्मिक मंत्रालय द्वारा सोमवार को इस बारे में जानकारी दी गई. वही मंत्रालय ने कहा कि यह सुनिश्चित करना विभागों की जिम्मेदारी होगी कि बायोमेट्रिक मशीन के पास सैनिटाइजर अनिवार्य रूप से रखा जाए. वही सभी कर्मचारियों की हाजिरी लगाने से पहले और बाद में हाथों को सैनिटाइज करवाया जाए.

bio matric

केंद्र सरकार ने दिया कर्मचारियों को आदेश

वही इससे पहले कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों को बायोमेट्रिक तरीके से हाजिरी लगाने में छूट दी गई थी. कार्मिक मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों को आदेश दिए और कहा कि अपनी हाजिरी लगाते समय सभी कर्मचारियों द्वारा 6 फुट की शारीरिक दूरी रखी जाए, वहीं अगर आवश्यकता पड़े तो भीड़भाड़ से बचने के लिए अतिरिक्त बायोमैट्रिक हाजिरी मशीन भी लगाई जाए. आदेश में स्पष्ट कहा गया कि सभी कर्मचारियों को हर समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा. वहीं जहां तक संभव हो सभी कर्मचारी बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही जाए, जब तक लोकहित में जाना जरूरी ना हो. वही कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में हर समय कोविड से जुड़े दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, संसद सत्र के दौरान इन रास्तों से बचें; देखें वैकल्पिक रूट
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.