हरियाणा में बदले नंबरदारी के नियम, पद पर बने रहने के लिए अब इन आदेशों का करना होगा पालन

पंचकूला । हरियाणा की मनोहर सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नंबरदारी प्रथा के कामकाज पर अब सख्ती भरे कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसके तहत सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखकर नए नंबरदारों व सहयोगी सर्बरा नंबरदार की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए मौजूदा कार्यरत नंबरदारों को 75 वर्ष तक कार्यरत रखने व 60 वर्ष के बाद सीएमओ से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट तलब किया है.

haryana cm press conference

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर बताया कि प्रदेश सरकार नंबरदार व सर्बरा व्यवस्था में सुधारीकरण के लिए नई नियुक्ति पर रोक लगाते हुए मौजूदा नंबरदारों की 75 वर्ष तक ही सेवाएं लेने का फैसला किया है. वहीं सरकार के इस फैसले पर नंबरदार एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है.

इसी आदेश में उन्होंने कार्यरत नंबरदारों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए 60 साल से 70 साल की आयु सीमा में जिलें के चीफ मेडिकल आफिसर (सीएमओ) की जांच के बाद फिटनेस प्रमाण-पत्र बनवाने का आदेश दिया है. इससे पहले आयुष्मान कार्ड, मोबाइल सुविधा व अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत नंबरदारों में इस पत्र के बाद रोष और अधिक हो गया है. वहीं हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर सत्ता पक्ष व विपक्षी विधायकों को उनकी आवाज विधानसभा सत्र में उठाने के लिए अधिकृत किया है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

उपेक्षा सहन नहीं करेंगे नंबरदार

नंबरदार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि सरकार राजस्व विभाग को केवल कम्प्यूटर के सहारे ही चलाना चाहती है लेकिन यह प्राचीन परंपरा के खिलाफ हैं. अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान भी नंबरदार का पद बहुत मान-सम्मान का होता था लेकिन सरकार अब इसको जानबूझकर खत्म करने की फिराक में हैं. नंबरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अगर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तथा सरकार ने जल्द ही अपने पत्र को वापिस नहीं लिया तो नंबरदार प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.