हरियाणा में स्कूलों का समय बदला, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए आदेश; यहां जानें नया समय

पंचकूला | स्कूल शिक्षा निदेशालय हरियाणा ने राज्य भर के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया है. डिपार्टमेंट ने सर्कुलर जारी कर नए शिफ्ट टाइमिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि जो स्कूल सिंगल शिफ्ट में चलते थे उनकी टाइमिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी. इससे पहले इन स्कूलों का समय सुबह 9 से दोपहर साढ़े 3 बजे तक था.

School Holiday

वहीं, जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट चलती थी उनमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगा जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक रहेगा. शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को एक पत्र जारी कर इस बारे में सूचित कर दिया है. स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी DEO व DEEO को पत्र जारी किया है.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

1 मार्च की बजाए 23 फरवरी से बदला समय

बता दें कि सामान्यत: स्कूलों का टाइम 1 मार्च से बदला जाता था लेकिन इस बार गर्म मौसम को देखते हुए पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. सर्दियों को देखते हुए स्कूल देरी से लगते थे लेकिन अब सर्दियां कम हो गई तो स्कूल जल्दी लगेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.