हरियाणा के किसानों को मिली एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी की सौगात, CM ने किया उद्घाटन

पंचकूला | हरियाणा सरकार ने किसानों को एक और बड़ी सौगात दी है. सीएम नायब सैनी ने बुधवार को पंचकूला के पिंजौर में एशिया की सबसे बड़ी सेब, फल एवं सब्जी मंडी का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही पिंजौर में दूसरे चरण का भी उद्घाटन किया जाएगा. करीब 220 करोड़ रूपए की लागत से इस मंडी को 78 एकड़ भूमि पर तैयार किया जा रहा है. सीएम ने इस अवसर पर कहा कि आज हमारे लिए गर्व का दिन है, इस मंडी से न सिर्फ हरियाणा बल्कि अन्य राज्यों से बागवानी खेती करने वाले किसानों को भी फायदा पहुंचेगा.

Vegetable Fruit Sabji

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस साल के आखिर तक दूसरे चरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा. मंडी के दूसरे चरण में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि सेब, फल और सब्जियां का रखरखाव ज्यादा समय तक किया जा सके.

मंडी का फायदा

सीएम नायब सैनी ने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी सेब, फल और सब्जी मंडी के निर्माण से हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली समेत उत्तरी क्षेत्र की सभी आवश्यकताएं पूरी होंगी. इस मंडी में 70 दुकान और प्लॉट की ई-नीलामी की गई है. उन्होंने कहा कि मंडी में कई प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

HMT की जमीन पर बनी है मंडी

इस मंडी के प्रथम चरण के निर्माण कार्य पर 14.66 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च हुई है जबकि दूसरे चरण समेत सभी कार्यों पर करीब 220 करोड़ रुपए की लागत आएगी. एशिया की ये सबसे बड़ी सेब मंडी HMT की जमीन पर बनाई जा रही है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केन्द्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल ने साल 2018 में एशिया की इस सबसे बड़ी सेब, फल एवं सब्जी मंडी का शिलान्यास किया था.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.