हरियाणा शिक्षा विभाग ने सख्त किए सरकारी स्कूल खोलने के नियम, अपग्रेड कराने के मापदंड भी बदले

पंचकूला | हरियाणा की मनोहर सरकार ने राज्य में सरकारी स्कूल खोलने के नियम पहले से सख्त कर दिए हैं. अब सरकार कोई भी नया प्राथमिक विद्यालय तभी खोलेगी जब उसमें 5 से 6 साल की आयु के कम से कम 30 बच्चों के एडमिशन सुनिश्चित हो. इसके अलावा एक किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा सरकारी स्कूल नहीं होना चाहिए. इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों को तभी अपग्रेड किया जाएगा जब उसमें कम से कम 150 छात्र और पांचवीं कक्षा में न्यूनतम छात्रों की संख्या का आंकड़ा 30 होगा. इसके अलावा तीन किलोमीटर के दायरे में कोई दूसरा स्कूल भी नहीं होना चाहिए.

school student

शिक्षा विभाग ने किया नियमों में बदलाव

शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत नया स्कूल खोलने और प्राथमिक स्कूलों को अपग्रेड करने के नियमों में बदलाव किया है. प्राथमिक स्कूलों के लिए गांव और शहरों में आधा एकड़ जमीन होनी चाहिए जिसमें कक्षाओं के लिए पांच कमरे जरूर हों.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

नया प्राथमिक स्कूल खोलने की ये रहेगी शर्त

शिक्षा विभाग ने कहा है कि सरकारी स्कूलों को आठवीं तक अपग्रेड करने के लिए शहरों में आधा एकड़ और गांव में एक एकड़ जमीन होनी चाहिए. 432 वर्ग फीट आकार के साइज में आठ कमरे होने चाहिए. इसके अलावा कार्यालय, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, रसोई के लिए अलग से कमरें होने चाहिए.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.