ब्रेकिंग: हरियाणा में नायब सैनी ही होंगे अगले मुख्यमंत्री, जानें कब होगी ताजपोशी

पंचकूला | हरियाणा के पंचकूला में स्थित बीजेपी कार्यालय में सूबे की नई बीजेपी सरकार का मुखिया चुनने के लिए विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक के तौर पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पहुंचे थे.

Nayab Singh Saini Assembly

नायब सैनी के नाम पर मुहर

सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बुलाई गई बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम के लिए नायब सैनी पर सहमति जताई गई है. बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नायब सैनी के नेतृत्व में ही हरियाणा आगे बढ़ेगा.

कल होगा शपथग्रहण समारोह

सीएम पद पर फैसला होने के बाद आज ही मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा. कल गुरुवार को 11 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा. पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में शपथ के लिए बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है. इसमें PM नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और NDA के सहयोगी दलों के शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 37 नेता मौजूद रहेंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.