हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री आवास योजना’ के तहत लोगों को मिलेगा फ्री घर, इस दिन निकाला जाएगा ड्रा

पंचकूला | हरियाणा में खुद के घर का सपना देख रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. प्रदेश की BJP सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल के उद्देश्य को लेकर शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना‘ के तहत जिला पंचकूला में लोगों का खुद के आवास का सपना साकार होगा. इस योजना के अन्तर्गत, पात्र लाभार्थियों को 24 जून को ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे.

house home

कमेटी गठित कर सौंपी जिम्मेदारी

पंचकूला डीसी डॉ. यश गर्ग ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्लॉटों के ड्रॉ के लिए आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं. साथ ही, एक कमेटी गठित कर उन्हें सही तरीके से ड्रॉ निकालने से संबंधित अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. उन्होंने इस संबंध में समय रहते जरूरी प्रबंध करने का निर्देश दिया है.

इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में निकाला जाएगा ड्रॉ

24 जून को दोपहर 12 बजे पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के सभागार में हाउसिंग फॉर ऑल योजना के तहत ड्रा निकाले जाएंगे. इस कमेटी में एडीसी, SDM कालका, नगराधीश पंचकूला, संपदा अधिकारी, HSVP, जिला नगर योजनाकार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कालका, अकाउंट ऑफिसर सीआरआईडी पंचकूला और डीआईओ सहित हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पदाधिकारी शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

इन लोगों को मिलेगा लाभ

डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए हरियाणा सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना’ शुरू की गई है. इसके तहत, जिले के जरूरतमंद आवेदकों ने प्लाटों के लिए आवेदन किया हुआ है, जिन्हें ड्रॉ के माध्यम से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे. ये ड्रॉ 24 जून को निकाला जाएगा.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ SC- ST और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को मिलता है, जिनके पास रहने को खुद का घर नहीं है. इसके लिए हाउसिंग फॉर ऑल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.