हरियाणा में कांग्रेस विधायक के घर पहुंची टीम, सुबह एक साथ तीन ठिकानों पर दबिश

पानीपत हरियाणा की समालखा विधानसभा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोक़्कर के घर ऑफिस और पेट्रोल पंप पर बुधवार सुबह आयकर विभाग की टीम द्वारा छापेमारी की गई. गुरुग्राम से रात 2:00 बजे चली टीम ने सुबह 6:00 बजे छोककर के ठिकानों पर छापेमारी की. अभी इस पर कार्यवाही की जा रही है. विधायक पर टैक्स चोरी करने के आरोप लगाए गए हैं.

PANIPAT MLA CBI RAID

इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सुबह 6:00 बजे की विधायक के घर छापेमारी 

बता दे कि सुबह 6:00 बजे करीब 20 आयकर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम एक साथ, एक की वक्त पर विधायक के घर,ऑफिस और पेट्रोल पंप पर पहुंच गई और वहां छापेमारी की गई. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. टैक्स अनियमितताओं की आशंका जताते हुए यह छापेमारी की गई. अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से इस छापेमारी के संबंध में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है. इनकम टैक्स पानीपत की टीम को इस छापेमारी में शामिल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़े -  स्टूडेंट्स को इलेक्ट्रिक AC बसों में मुफ्त सफर का तोहफा, हरियाणा CM की बड़ी घोषणा
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.