हरियाणा के एक प्राइवेट स्कूल में छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार, प्राइवेट पार्ट में डाला पेन

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में स्थित एक प्राइवेट स्कूल से छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले इस छात्र ने स्कूल प्रिंसिपल दंपत्ति और महिला रिसेप्शनिस्ट पर आरोप जड़ते हुए कहा है कि टॉयलेट सीट टूट जाने पर उसको बुरी तरह से पीटा गया है और उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया.

Student Teacher Beat Panipat

स्कूली छात्र ने आगे बताया कि वारदात के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है. बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 323, 506, 34 समेत SC/ST एक्ट और 4 पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है.

जातिसूचक शब्द कहें

पानीपत के सेक्टर 13- 17 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा नूरवाला के होली एंजल स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र है. पिता का कहना है कि उसके बेटे से स्कूल में टॉयलेट सीट टूट गई. जिसके बाद आरोपी रिसेप्शनिस्ट हेमलता, प्रिंसिपल दंपति ज्योति गुप्ता व संजय गुप्ता ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए फीस नहीं देने का तंज कसा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के मंत्री ने दिखाया सरल- अनोखा अंदाज, उकडू बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं

प्राइवेट पार्ट में डाला पेन

पिता ने बताया कि बेटे को अलग कमरें में ले गए और उसके प्राइवेट पार्ट में पेन डाल दिया. दोपहर करीब ढाई बजे घर पर फोन कर सूचित किया कि आपके बेटे की तबीयत खराब है,उसे घर ले जाईए. घर आने पर डरे सहमे बेटे ने सारी आपबीती बताई है. जिसके बाद, पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.