हरियाणा के इस कस्बे में बनेगा नया बस स्टैंड, 50 गांवों के लोगों को मिलेगी सहुलियत

रेवाड़ी | हरियाणा के रेवाड़ी जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां धारूहेड़ा कस्बे के बस स्टैंड की बिल्डिंग का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा. रोडवेज की ओर से जो एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था, उसे मंजूरी मिल चुकी है और 12.78 करोड़ रूपए की राशि PWD विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है. ऐसे में अब बहुत जल्द PWD विभाग की ओर से बस स्टैंड की बिल्डिंग का नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

fotojet 7

50 गांवों के लोगों को मिलेगी सहुलियत

बता दें कि धारूहेड़ा कस्बे सहित कॉलोनियों, सोसायटियों और औद्योगिक इकाइयों सहित आसपास के करीब 50 गांवों के लोग प्रतिदिन धारूहेड़ा बस स्टैंड पहुंचते हैंं, लेकिन बस स्टैंड की बिल्डिंग जर्जर हालत में होने के चलते यहां आने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. इंडस्ट्रियल एरिया होने के चलते यहां रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहता है. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बस स्टैंड न होने के चलते लोगों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

नया बस स्टैंड बेहद जरूरी

धारूहेड़ा में नए बस स्टैंड का निर्माण इसलिए भी जरूरी है कि यहां से आवागमन के लिए दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, मानेसर, कोटपूतली, नीमराना, कोटा, भिवाड़ी, अलवर, तिजारा, खुशखेड़ा, पलवल, सोहना, आगरा, मेवात, बावल व रेवाड़ी समेत तमाम शहरों के लिए यहां से लोग गुजरते हैं.

धारूहेड़ा में बस स्टैंड का अभाव होने के चलते यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए किसी न किसी वाहन में बैठना मजबूरी बन गया था और इसी का फायदा उठाकर धारूहेड़ा से यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटपाट की बहुत सी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. ऐसे में नया बस स्टैंड बनने से यात्रियों को इस मुश्किल से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.