नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द रहेगी रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें, फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर- पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि बीकानेर मंडल के हनुमानगढ- बठिंडा रेलखण्ड के मध्य मनकासर स्टेशन पर नॉन- इन्टर लॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है व कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है.

Train Cancelled

रद्द ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 09749, सूरतगढ- बठिण्डा रेलसेवा 26.08.24 से 01.09.24 व 04.09.24 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 09750, बठिण्डा- सूरतगढ रेलसेवा 26.08.24 से 01.09.24 व 04.09.24 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04771, बठिण्डा- अनूपगढ रेलसेवा दिनांक 04.09.24 व 05.09.24 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04772, अनूपगढ बठिण्डा रेलसेवा 04.09.24 व 05.09.24 को रद्द रहेगी.

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की लिस्ट

  • ट्रेन नंबर 14721, जोधपुर- बठिण्डा रेलसेवा जो 25.08.24 से 31.08.24 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हनुमानगढ तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ- बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04771, बठिण्डा- अनुपगढ रेलसेवा 26.08.24 से 01.09.24 तक बठिण्डा के स्थान पर हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-हनुमानगढ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04704, जयपुर- बठिण्डा रेलसेवा जो 25.08.24 से 31.08.24 तक जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा बठिण्डा तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-बठिण्डा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04703, बठिण्डा- जयपुर रेलसेवा 26.08.24 से 01.09.24 तक बठिण्डा के स्थान पर हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-हनुमानगढ स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, 44 फुट चौड़ी सड़क का मिला तोहफा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.