हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारी सीजन पर इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) निरंतर प्रयास करता रहता है. इसी कड़ी में अब त्योहारी सीजन पर रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए कई ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है. ये सभी ट्रेनें रेवाड़ी स्टेशन से होकर गुजरती है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी 1-30 सितंबर तक रहेगी.

Railway Station

इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या

  • ट्रेन नंबर 04787/ 04788, भिवानी- रेवाड़ी- भिवानी 1 साधारण श्रेणी.
  • ट्रेन नंबर 04782/ 04781, रेवाड़ी- बठिण्डा- रेवाड़ी ट्रेन 1 साधारण श्रेणी.
  • ट्रेन नंबर 04789/ 04790, रेवाड़ी- बीकानेर- रेवाड़ी ट्रेन 1 साधारण श्रेणी.
  • ट्रेन नंबर 14729/ 14730, रेवाड़ी- फाजिल्का – रेवाड़ी ट्रेन 1 साधारण श्रेणी.
  • ट्रेन नंबर 04786/ 04785, फाजिल्का- फिरोजपुर- फाजिल्का  में एक साधारण श्रेणी.
यह भी पढ़े -  रेवाड़ीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने, 44 फुट चौड़ी सड़क का मिला तोहफा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.