हरियाणा से होकर गुजरने वाली साबरमती- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का संचालन आज से शुरू, यहां देखें टाइम-टेबल और स्टॉपेज

रेवाड़ी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते साबरमती- हरिद्वार- साबरमती (4 ट्रिप) स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है. आज से शुरू हो रही यह स्पेशल रेल सेवा हरियाणा के कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

RAIL TRAIN

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09425, साबरमती- हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 14, 17, 20 व 23 मई को साबरमती से शाम को 18.45 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 19.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09426, हरिद्वार- साबरमती स्पेशल रेलसेवा 15, 18, 21 व 24 मई को हरिद्वार से रात 21.45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन में 2 थर्ड AC, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड जं., अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.