रेवाड़ी से खाटूश्याम के लिए शुरू हुई स्पेशल रेलसेवा, यहां देखें टाइम- टेबल और स्टॉपेज की पूरी जानकारी

रेवाड़ी | बाबा खाटूश्याम धाम जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है. ट्रेन नंबर 09637/ 09638, रेवाड़ी- रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 से 28 अप्रैल तक रहेगा.

Indian Railway Train

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 14:40 बजे रींगस जंक्शन पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन रींगस से दोपहर 15:11 बजे रवाना होकर शाम 18:20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. इस ट्रेन में 8 द्वितीय श्रेणी के जनरल डिब्बे होंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.