हरियाणा के रेवाड़ी से गोगामेड़ी के लिए संचालित होगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें टाइम- टेबल और स्टॉपेज

रेवाड़ी | गोगामेड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इन यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गोगामेड़ी मेले तक स्पेशल ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दिखा दी गई. मंगलवार 20 अगस्त से शुरू हुई ये ट्रेनें 30 अगस्त तक गोगामेड़ी तक आवागमन करेगी. हालांकि, दैनिक रेलयात्री महासंघ ने इन ट्रेनों के स्थाई संचालन की मांग उठाई है.

Indian Railway Train

दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि गोगामेड़ी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेवाड़ी से गोगामेड़ी वाया महेंद्रगढ़ व लोहारू होते हुए 4 स्पेशल ट्रेनों का आवागमन रहेगा. इनका संचालन केवल 30 अगस्त तक ही होगा. हमारी मांग है कि इन ट्रेनों की संचालन अवधि में विस्तार किया जाए.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

ये रहेगा टाइम-टेबल

रेवाड़ी से सुबह सवा 6 बजे रवाना होकर ट्रेन 10.25 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में 10.55 बजे गोगामेड़ी से रवाना होकर 02.55 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी. वहीं, दिल्ली- हिसार व हिसार- दिल्ली, रेवाड़ी- हिसार व हिसार- रेवाड़ी 20 अगस्त से 16 सितंबर तक हिसार न जाकर सादुलपुर तक आवागमन करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.