रेवाड़ी से खाटूश्याम तक चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें रूट और टाइम की पूरी जानकारी

रेवाड़ी | खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने नए साल पर विशेष सौगात दी है. अतिरिक्त भीड़भाड़ से निजात दिलाने और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने रेवाड़ी से खाटूश्याम (Rewari to Khatu Shyam) तक जनवरी महीने में स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें जनवरी में 8 दिन चलेगी.

RAIL TRAIN

स्पेशल ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 09633, जयपुर- नारनौल ट्रेन 6, 13, 20, 25, 26 और 27 जनवरी को (6 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुंचेगी.
  • इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09634, नारनौल- जयपुर स्पेशल ट्रेन 6, 13, 20, 25, 26, 27 जनवरी को (6 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुंचेगी.

यह ट्रेन ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी से खाटूश्याम जाने वालों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवा

दूसरी ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 09637, रेवाड़ी- रींगस स्पेशल ट्रेन 6, 7, 13, 14, 20, 21, 25, 26, 27, 28 जनवरी को (10 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी.
  • इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09638, रींगस- रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 6, 7, 13, 14, 20, 21, 25, 26, 27, 28 जनवरी को (10 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी.

यह ट्रेन बीच रास्ते कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.