दक्षिण हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर, केंद्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन

रेवाड़ी | दक्षिण हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री भुपेंद्र यादव के भतीजे और रेवाड़ी से पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. हरियाणा प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भुपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.

Srijan Yadav

पिता की जलयुद्ध नायक के तौर पर पहचान

सृजन यादव के पिता रघु यादव रेवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं. पिता की दक्षिण हरियाणा की राजनीति में अपनी खुद की अलग पहचान थी. उन्हें अहीरवाल क्षेत्र में जल युद्ध नायक के तौर पर जाना जाता है. उनके ताऊ भुपेंद्र यादव बीजेपी सरकार में केन्द्रीय मंत्री हैं और उनकी गिनती पीएम मोदी के करीबियों में होती है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

कोई फर्क नहीं पड़ेगा

वहीं, सृजन यादव के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि सृजन बीजेपी नेता नही है और उनके कांग्रेस ज्वाइन करने पर बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बता दें कि सृजन यादव अपने पिता रघु यादव की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं और अहीरवाल क्षेत्र में उनके पुराने समर्थकों की अच्छी-खासी संख्या है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.