हरियाणा के इस जिले में रहस्यमई हालात में गायब हुई 4 महिलाएं, यहाँ पढ़े पूरा मामला

रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां चार महिलाएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी जबकि दूसरे केस में एक महिला मायके जाने के लिए घर से चली थी लेकिन मायके नहीं पहुंची. ऐसे में दोनों के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

Police

2 बेटियों के साथ बाजार गई थी महिला

उत्तर प्रदेश निवासी और फिलहाल रोहतक में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं. उसके दो लड़की व एक लड़का है. उसकी पत्नी दोनों बेटियों के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी.

नहीं लौटी वापस

उसने बताया कि कई देर तक इंतजार किया लेकिन तीनों मां- बेटी वापस नहीं लौटी. उसने अपने स्तर पर तीनों को ढूंढने का भरसक प्रयास किया लेकिन उनका कहीं पर भी सुराग नहीं लगा. इसके बाद, पुलिस में तीनों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

दूसरा मामला

रोहतक निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 28 वर्षीय पत्नी सोमवार को अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थी. मेरी मां ने खुद उसे रोहतक से एक ऑटो में बैठाया था लेकिन वह अपने मायके नहीं पहुंची. जब उन्हें इस बात का पता लगा तो रिश्तेदारियों समेत कई अन्य जगहों पर पूछताछ की. वह कहीं पर भी नहीं मिली. जिसके बाद, पुलिस में शिकायत दी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.