हरियाणा विस चुनाव में डेरा प्रमुख की एंट्री, 3 शर्तों के साथ जेल से बाहर आएगा बाबा राम रहीम

रोहतक | हरियाणा विधानसभा चुनाव का काफिला आखिरी सप्ताह में पहुंच चुका है. 5 अक्टूबर को होने वाले मतदान में मात्र 4 दिन ही शेष रह गए हैं लेकिन उससे पहले ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को एक बार फिर पैरोल दिए जाने से सूबे की सियासी हलचल तेज हो गई है. साध्वियों के यौन शौषण और कत्ल केस में 20 साल की सजा भुगत रहा बाबा आज रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आएगा.

ram rahim

इलेक्शन कमीशन ने दी अनुमति

चुनाव आयोग ने सोमवार को डेरा प्रमुख को पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार को अपनी अनुमति प्रदान कर दी है. राम रहीम ने 20 दिनों की पैरोल मांगी थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को इजाजत दी है.

चुनाव आयोग ने लगाई 3 शर्तें

  • रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकलने के बाद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम हरियाणा में नही रहेगा.
  • किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होगा.
  • सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार नहीं करेगा.
यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

पैरोल हो जाएगी कैंसिल

इलेक्शन कमीशन के सूत्रों का कहना है कि हरियाणा सरकार से कहा गया है कि यदि राम रहीम आचार संहिता या शर्तों का उल्लघंन करता है तो पैरोल रद्द कर दी जाएगी. पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख यूपी के बरनावा आश्रम में रहेगा.

36 सीटों पर असर

हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को चुनावी परिणाम घोषित होगा. इसी वजह से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इसका परिणाम सूबे की 36 विधानसभा सीटों पर हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.