हरियाणा: अगली बार एक जात में पैदा करी भगवान, हथेली पर लिखकर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले के गांव झोपड़ा में रविवार को मिलें दो शवों की पहचान हो गई है. बरामद युवक- युवती का आपस में प्रेम- प्रसंग चल रहा था और घरवालों की नाराज़गी के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया है. पुलिस को प्रेमी जोड़े के पास से एक सुसाइड नोट मिला है.

Dead Body

मृतक युवती के हाथ पर लिखा हुआ था कि अगली बार एक जात में पैदा करना भगवान जबकि सुसाइड नोट में युवक ने लिखा था कि हम दोनों आपस में बहुत प्यार करते थे लेकिन मेरा मामा ओमप्रकाश पचारांवाली व चाचा का बेटा रामकुमार हमारे प्यार के खिलाफ थे. यही दोनों हमारी मौत के जिम्मेदार है. इससे स्पष्ट होता है कि दोनों के प्यार में जाति- धर्म अड़चनें पैदा कर रहा था और इससे दुखी होकर उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त की है.

मृतकों की पहचान 23 वर्षीय निशा गांव छानी भादरा (मुस्लिम) और 25 वर्षीय अरुण कुमार हनुमानगढ़ (जाट) के रुप में हुई है. दोनों राजस्थान से फरार चल रहे थे. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामा ओमप्रकाश व चचेरे भाई रामकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

बता दें कि रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि नई अनाज मंडी में युवक- युवती के संदिग्ध हालात में शव पड़े हुए हैं. पास में एक राजस्थान नंबर की कार खड़ी हैं और दोनों ने कोई जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड किया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया था. सोमवार सुबह दोनों मृतकों के परिजन पहुंचे और शवों की शिनाख्त की.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.