हरियाणा के मशहूर हलवाई मातूराम की दुकान पर फायरिंग मामले में हरियाणा बंद का ऐलान, 6 दिन का अल्टीमेटम

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना शहर में मशहूर मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने के विरोध में मंगलवार को शहर बंद रहा था. इस दौरान सब्जी मंडी, अनाज मंडी, बाजार, प्राइवेट स्कूल, फैक्ट्री सब बंद रहीं थी. वकीलों ने भी कोर्ट में वर्क सस्पेंड रखा. सभी वर्गों ने गोहाना बंद के ऐलान का समर्थन किया था और व्यापारियों की मांग थी कि आरोपी बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए.

police 2

दिनभर विरोध- प्रदर्शन के बाद शाम को व्यापारियों ने दोबारा मीटिंग की. इसमें पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे. व्यापारियों की तरफ से पुलिस को 6 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. उनका कहना है कि इस बीच कोई अपराधी नहीं पकड़ा गया तो 6 फरवरी (मंगलवार) को पूरा प्रदेश बंद करेंगे. पुलिस ने व्यापारियों के कहने पर SIT गठित करने की मांग स्वीकार कर ली है.

बता दें कि 21 जनवरी की सुबह बाइक पर आए 3 बदमाशों ने मातूराम हलवाई की दुकान पर 40 राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान, दूध देने आया व्यक्ति गोली लगने से घायल भी हो गया था. फायरिंग के बाद बदमाश दुकान में 2 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए पर्चा फेंक गए थे.

फायरिंग करने वाले बदमाशों ने पर्ची में लिखा था कि 2 करोड़ रूपए तैयार कर ले, नहीं तो कोई दुकान चलाने वाला नहीं रहेगा. पर्ची में भाऊ गैंग के नीरज फरीदपुर, भाऊ रिटोली और काला खर्मपुरिया के नाम लिखे हुए थे.

यह ट्रेलर है, फिल्म बाकी है

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने मातूराम हलवाई की दुकान पर फायरिंग करने व फिरौती मांगने वाले अपराधियों को नहीं पकड़ा तो हरियाणा बंद का आह्वान किया जाएगा. 9 दिन गुजर जाने के बावजूद भी अपराधियों को नहीं पकड़ा जाना पुलिस प्रशासन की विफलता का सबूत है. गोहाना बंद तो एक ट्रेलर था, पूरी फिल्म 6 फरवरी को दिखाई जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.