संघर्ष को सलाम: किसान के बेटे ने हासिल की अमेजॉन में नौकरी, मिलेगा 67 लाख रुपए का पैकेज

सोनीपत | शिखर पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करना बेहद ही जरूरी है. कड़ी मेहनत के साथ धैर्य रखने वालों का सितारा ही एक दिन आसपास में चमकता है. दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल (सोनीपत) के स्टूडेंट्स एवं किसान परिवार के बेटे अवनीश छिक्कारा ने इस कथन को सार्थक कर दिखाया है.

fotojet 29

DCRUST के इलेक्ट्रॉनिक्स के एक छात्र अवनीश छिक्कारा को अमेजॉन में 67 लाख रुपए का पैकेज मिला है. सेलेक्शन के बाद कुलपति प्रो. अनायत ने अवनीश को आशीर्वाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.
अवनीश गांव करवेड़ी के रहने वाले हैं. पिता परिवार के पालन-पोषण के लिए खेती के साथ-साथ निजी वाहन भी चलाते हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद भी अवनिश ने मजबूरियों का रोना न रोते हुए कड़े संघर्ष को जारी रखा.

विश्वविद्यालय में प्रवेश के दौरान उसके पास फीस देने के लिए पैसे नहीं थे लेकिन दादा जगबीर ने आगे बढ़कर अवनीश की मदद की. कुछ दिनों पश्चात अवनीश ने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी फीस व कोर्स पर होने वाले अतिरिक्त खर्च के लिए पैसा जुटाना शुरू कर दिया.

1 साल बाद एक करोड़ रुपए हो जाएगा पैकेज

अवनीश को एक कंपनी में इंटर्नशिप का मौका मिला. अवनीश को इस दौरान 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति माह का पैकेज मिला. अवनीश की इंटर्नशिप ऑनलाइन माध्यम से हुई. कड़ी चयन प्रक्रिया के पश्चात अवनीश का चयन अमेजॉन कंपनी में हुआ.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

अवनीश को कंपनी की तरफ से 67 लाख रुपए का पैकेज मिला है. एक साल के पश्चात अवनीश का पैकेज करीब एक करोड़ रुपए का होगा. अवनीश ने कहा कि कुलपति प्रो राजेंद्र कुमार अनायत के उद्वोधन, शिक्षकों का उचित मार्गदर्शन, माता-पिता का आशीर्वाद व कड़ी मेहनत के दम पर ही आज वो ये मुकाम हासिल करने में कामयाब हुए हैं.

अगर निरंतर अनुशासन में रहकर कड़ा परिश्रम किया जाएं तो किसी भी मंजिल पर पहुंचा जा सकता है. अवनीश की बदौलत विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. उम्मीद है कि विश्वविद्यालय के संसाधनों का सदुपयोग करके दूसरे विधार्थी भी अवनीश से प्रेरित होकर अपने गंतव्य पर पहुंचने में कामयाब होंगे.- राजेन्द्र कुमार अनायत, कुलपति, DCRUST , मुरथल

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.