सोनीपत के युवा किसान सचिन ने पराली की समस्या का ढूंढा समाधान, अब लाखों रुपये की हो रही कमाई

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत के घूमड़ का युवा किसान इन दिनों चर्चाओं में है. कारण यह है कि युवा किसान सचिन ने पराली की समस्या का समाधान ढूंढ लिया है. युवा किसान पराली के अवशेषों से स्ट्रॉ बेलर (बंडल) बनाकर सीजन में फैक्ट्रियों, मशरूम फार्म और रिफाइनरी में बेचकर 6 से 7 लाख रुपये कमा रहे हैं. दरअसल, फसल काटने के बाद पराली एक बड़ी समस्या बन जाती है, किसान इसे जला देते हैं जिससे प्रदूषण होता है.

Sonipat Sachin Stubble Machine

एक हजार रुपये में खरीदते हैं भूसा

युवा किसान सचिन आसपास के गांवों और जिलों के किसानों से एक हजार रुपये में भूसा खरीदते हैं और 30 मिनट के अंदर सभी अवशेषों का स्ट्रॉ बेलर बनाकर बेचते हैं. ऐसा करके वह हर सीजन में 6 से 7 लाख रुपये कमा रहे हैं. पराली के धुएं से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होती है.

पराली जलाने से मित्र कीट होते हैं नष्ट 

खेतों में पराली जलाने से मिट्टी में पाए जाने वाले मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं. पराली जलाने से न केवल हवा प्रदूषित हो रही है बल्कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता भी खराब हो रही है. सरकार किसानों को जागरूक करने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

सब्सिडी पर दे रहे मशीन

बता दें कि पराली की समस्या से निपटने के लिए सरकार किसानों को सब्सिडी पर यह मशीन दे रही है ताकि व्यवस्था का सही समाधान हो सके. सचिन अब तक 600 एकड़ से ज्यादा पराली से स्ट्रॉ बेलर बना चुके हैं. कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक, पराली जलाने से खेत में मौजूद नाइट्रोजन 100 फीसदी, फास्फोरस 25 फीसदी, पोटाश 20 फीसदी और सल्फर 60 फीसदी नष्ट हो जाता है. इससे खेत की नमी भी खत्म हो जाती है जिससे किसानों को दोहरा नुकसान होता है. इससे भूमि की उर्वरता भी कम हो जाती है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.