सोनीपत: पुलिस ट्रेनिंग के दौरान युवक की हुई मौत, अधिकारियो पर लापरवाही के आरोप

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत के गांव बिंधावल/ मैसवाल कला के एक युवक को पुलिस ट्रेनिंग के दौरान अपनी जान गंवानी पड़ी. जिस वजह से पूरा मामला सुर्खियों में छाया हुआ है. मृतक का नाम दीपक मलिक है और वह 1 साल पहले ही जेल वार्डन के पद पर तैनात हुआ था. बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था.

death

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, दीपक मलिक अभी 1 साल पहले ही जेल वार्डन के पद पर तैनात हुआ था. दीपक इस समय दिल्ली पुलिस में ट्रेनिंग करने के लिए गया हुआ था. वह पिछले कुछ दिनों से लगातार बीमार चल रहा था. दीपक के साथियों ने बताया कि हमने कई बार अपने सीनियर्स अधिकारियो को उसकी तबीयत को लेकर जानकारी दी. मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया. दीपक के साथियों ने अधिकारियो पर लापरवाही के आरोप लगाये है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

साथ ही, दिनों दिन दीपक की तबीयत बिगड़ती गई. जिस वजह से संदिग्ध परिस्थितियों में दीपक मलिक की मौत हो गई. बता दे कि दीपक मलिक की अभी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी. दीपक मलिक के पिता भी इस संसार में नहीं है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.