हरियाणा की एक और पहलवान बेटी ने हासिल किया ओलम्पिक कोटा, ऐसा रहा जीत का सफर

स्पोर्ट्स डेस्क | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. सूबे की बेटी निशा दहिया ने विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर में 68 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल मैच में रोमानिया की महिला पहलवान को हराते हुए पेरिस ओलम्पिक का टिकट कटा लिया है. ऐसा करने वाली वो हिंदुस्तान की पांचवीं भारतीय महिला पहलवान बन गई है. यह पहली बार होगा कि जब ओलम्पिक में भारत की 5 महिला पहलवान अपना दमखम दिखाएंगी.

Nisha Dahiya

ऐसे हासिल की जीत

25 वर्षीय महिला पहलवान निशा ने पहले बेलारूस की युवा अलिना शाउचुक को 3- 0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी. फिर उन्होंने चेक गणराज्य की कई यूरोपीय चैम्पियनशिप पदक विजेता एडेला हानजलिकोवा को 7- 4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. विश्व अंडर- 23 कांस्य पदक विजेता और एशियाई चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता निशा ने 58वीं रैंकिंग की पहलवान के खिलाफ पहले हाफ में 8- 0 की बड़ी बढ़त के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

उनसे पहले भारत की चार महिला पहलवानों ने पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है जिसमें अंतिम पंघाल (53 किग्रा), विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंशु मलिक (57 किग्रा) और रीतिका हुड्डा (76 किग्रा) शामिल हैं. अब निशा दहिया ने भी ओलम्पिक कोटा हासिल कर भारत के लिए एक और पदक की उम्मीदें जिंदा कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.