हिसार । हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 अप्रैल 2021 तक मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है. इस समय बीच-बीच में धीमी धीमी हवाओं के चलने और दिन के टेंपरेचर में हल्की वृद्धि होने की संभावना है.
किसान भाइयों के लिए बड़ी सलाह
- फसलों की कढ़ाई व कटाई का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लें, क्योंकि मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.
- गेहूं की कढ़ाई के पश्चात भूसे और तूड़ी को ढक कर रखें.
- जैसे कि मौसम के गर्म व शुष्क रहने की आशंका है, इसलिए फलदार पौधों और सब्जियों में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई अवश्य करें.
- नरमा की बिजाई ठीक तरह से खेत को तैयार कर रिकमिंडेड bt किस्मो से यूनिवर्सिटी के कपास वैज्ञानिकों के मशवरा के अनुसार करें.
