अग्निवीर भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, यहां देखें पूरी जानकारी

नई दिल्ली | जो भी युवा भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं उनके लिए एक जरूरी अपडेट सामने आ रही है. भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके है. अग्निपथ भर्ती वर्ष 2024- 25 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन प्रक्रिया से अपने आवेदन भेज सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च है.

Indian Army

देना होगा इतना आवेदन शुल्क

न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी करने वाले युवा इस योजना के तहत अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सतर्क रहें. अगर किसी प्रार्थी को फार्म भरने में दिक्क़त आती है तो वे आर्मी की वेबसाइट या सेना भर्ती कार्यालय हिसार में खुद जाकर संपर्क कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा.

2 चरणों में होगी अग्निवीर की भर्ती

भर्ती कार्यालय निदेशक ने जानकारी दी कि हिसार, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिला के जिन युवाओं का जन्म 1 अक्टूबर 2003 से 01 अप्रैल 2007 के बीच हुआ है, वे आवेदन के पात्र रहेंगे. ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा पास की है या बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं और अभी उनके रिजल्ट नहीं आए है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं. बशर्ते वे अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करते हो. हिसार सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ने बताया कि वर्ष 2024- 25 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

इन पदों पर होगी भर्ती

पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा तथा द्वितीय चरण में भर्ती रैली का आयोजन होगा. इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं पास) व अग्निवीर ट्रेडमैन (आठवीं पास) के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं. आवेदन करते वक़्त सभी उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर की जानकारी देकर सबमिट का बटन जरूर दबाएं. उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाइन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य क्लिक करें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.