बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए एक्शन मोड में आई सरकार, हरियाणा बोर्ड के सचिव को बदला

भिवानी | हरियाणा में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं (Haryana Board Exam) शुरू हो चुकी है. परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए विभिन्न प्रकार के चाक चोबंद किये जा रहे हैं. इसे लेकर बड़े- बड़े फैसले लिए गए हैं. हरियाणा में बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है.

CM Nayab Singh Saini

पहले दिन ही लीक हो गया पेपर

सरकार की तरफ से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के सचिव अजय चोपड़ा को हटा दिया गया है. उनके स्थान पर HCS अधिकारी डॉ. मुनीष नागपाल को सचिव नियुक्त किया गया है. जैसा कि आप सब जानते है 27 फरवरी को 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई व पहले दिन ही इंग्लिश का पेपर लीक हो गया. नूंह और पलवल जिलों में परीक्षा की शुरूआत होने के आधे घंटे बाद ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पलवल के एक केंद्र पर परीक्षा हुई रद्द

पूरे राज्य में 37 जगहों पर नकल के मामले देखने कों मिले. इसके बाद, बोर्ड ने पलवल के एक केंद्र पर परीक्षा रद्द कर दी और सेंटर सुपरिंटेंडेंट, पर्यवेक्षकों और छात्रों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की. पेपर लीक और नकल की निरंतर घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सख्त हो चुके है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मुनीष नागपाल को बनाया गया नया सचिव

इसी के चलते सोमवार रात को बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा को हटाकर डॉ. मुनीष नागपाल को नया सचिव बनाया गया है. इसके अलावा, 25 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया, जिसमें 4 DSP और 3 SHO शामिल हैं. 5 पर्यवेक्षकों के विरुद्ध FIR दर्ज की गई, और 4 सरकारी पर्यवेक्षकों व 2 सेंटर सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किया गया.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.