भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है. कुछ परीक्षा केंद्रों पर निष्पक्षता में कमी होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. बोर्ड द्वारा 9 केंद्रों पर परीक्षा की निष्पक्षता में कमी होने की वजह से कुछ विषयों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी.
अब इस दिन होगा परीक्षा का आयोजन
अब 10वीं के रद विषयों की पुनः परीक्षा 27 मार्च और 12वीं के उन विद्यार्थियों की परीक्षा, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के कारण मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, 29 मार्च को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. यानी कि यह परीक्षाएं 27 मार्च और 29 मार्च को होगी. इस परीक्षा में कुल 2044 विद्यार्थी शामिल होंगे.
विद्यालय मुखियाओं को भेजी गई सूचना
10वीं की रद्द परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बदला गया है. बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने जानकारी दी है कि इस बारे में संबंधित विद्यालय मुखियाओं को ई- मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचना भेज दी गई है. ऐसे में सभी सुनिश्चित करले कि उनकी परीक्षा है या नहीं. यदि आपके केंद्र पर भी परीक्षा रद्द हुई थी, तो इस बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा पुनः परीक्षा में हिस्सा लें.
