हरियाणा बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा पर मंथन, जाने कब होंगी परीक्षाएं

पंचकूला । हरियाणा  बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित करने का खाका तैयार कर रहा है. इसके लिए बोर्ड के साथ-साथ राज्य का शिक्षा विभाग भी प्रमुख शिक्षाविदों से सलाह मशविरा करके सुझाव ले रहा है. शिक्षाविदों से मिले सुझावों के आधार पर राज्य सरकार की मंशा यही है कि 12वीं परीक्षा हर हाल में आयोजित करवाई जाए.

HBSE

बोर्ड का तर्क है कि दसवीं कक्षा की तर्ज पर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बिना परीक्षा दिए पास करना उचित विकल्प नहीं होगा. बोर्ड और शिक्षा विभाग जून के पहले हफ्ते में कोरोना महामारी की समीक्षा कर परीक्षा आयोजित करने पर विचार कर रहा है.

फिलहाल प्रदेश में कोरोना संक्रमित केसों की संख्या में कमी देखी जा रही है. इसके बेस पर शिक्षा विभाग जून के आखिर में या जुलाई के पहले हफ्ते में परीक्षा आयोजित करवा सकता है. शिक्षाविदों से मिले सुझावों के आधार पर बोर्ड और राज्य शिक्षा विभाग इसी कोशिश में जुटा हुआ है कि किसी भी सूरत में विधार्थियों का शैक्षणिक सत्र बर्बाद ना होने पाए.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

बोर्ड की कोशिश यही रहेगी कि परीक्षाएं जल्दी आयोजित करवाकर उनका परिणाम भी जल्दी घोषित किया जाएं ताकि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रोफेसनल कोर्स में एडमिशन लेने में दिक्कत ना हो.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.