हरियाणा में 10वीं और 12वीं मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए 24 नवंबर से आवेदन शुरू, यहाँ देखें फीस

चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी की तरफ से फरवरी- मार्च 2026 में आयोजित करवाई जाने वाली 10वीं-12वीं मुक्त विद्यालय परीक्षा के लिए सीटीपी, ओसीटीपी, रि- अपीयर, अतिरिक्त विषय, आंशिक अंक सुधार एवं पूर्ण विषय अंक सुधार श्रेणी के तहत आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. इच्छुक परीक्षार्थी 24 नवंबर से बोर्ड की वेबसाईट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

School

इस प्रकार शुल्क किया गया निर्धारित

प्रवक्ता की ओर से बताया गया कि हरियाणा में 10वीं परीक्षा के लिए 1150 रुपये एवं सीटीपी/ ओसीटीपी/ अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा के लिए 1250 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है. 12वीं (मुक्त विद्यालय) रि- अपीयर/ आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए 1200 रुपये एवं सीटीपी/ ओसीटीपी/ अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा के लिए 1300 रुपये परीक्षा शुल्क तय किया गया है. परीक्षार्थी बिना लेट फीस के 24 नवंबर से 02 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

लेट फीस के साथ भी कर पाएंगे आवेदन

प्रायोगिक विषय/ विषयों की परीक्षा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी इन निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर पाते हैं, वे परीक्षार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 03 दिसंबर से 11 दिसंबर तक, 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

अंतिम तिथि के बाद स्वीकार नहीं होगा आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के बारे में सभी दिशा- निर्देश बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद हैं. परीक्षार्थी सभी दिशा- निर्देशों को पूरी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करना सुनिश्चित करें. सभी उम्मीदवारों को ध्यान रहे कि लास्ट डेट के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.