चंडीगढ़ में लगेगा iPhone का लंगर, WhatsApp पर निकलेगा नाम और घर पहुंचेगा फोन

चंडीगढ़ | कभी पैसे और बर्गर बांटने तो कभी पेट्रोल का लंगर लगाने की घोषणा करने वाले कारोबारी राकेश त्रेहन अब मुफ्त iPhone देने जा रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की रोक के बीच उन्होंने साफ किया है कि इस बार किसी स्थान पर लोगों की भीड़ नहीं जुटाई जाएगी. WhatsApp ग्रुप के जरिए ड्रॉ होगा और जिस महिला का नाम निकलेगा, उसके घर iPhone पहुंचाया जाएगा.

Apple iphone

सेक्टर- 10 निवासी राकेश त्रेहन के मुताबिक 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को iPhone 17 या उससे ऊपर का मॉडल मुफ्त दिया जाएगा. ड्रॉ दोपहर 12 से 2 बजे के बीच होगा और उस दौरान केवल मीडिया मौजूद रहेगी.

रोज लिखना होगा ‘जय माता दी’

त्रेहन ने चंडीगढ़ और मोहाली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं का WhatsApp ग्रुप बनाया है. इसमें शामिल सदस्यों को रोज ‘जय माता दी’ लिखना होगा. ऐसा नहीं करने वाले सदस्य को ग्रुप से हटाने की बात कही गई है. ड्रॉ के दौरान ग्रुप में शामिल महिलाओं के नाम स्क्रीन पर स्क्रॉल किए जाएंगे. जिस नाम पर स्क्रीन रुकेगी, उसी सदस्य को विजेता माना जाएगा. त्रेहन ने लोगों से उनके घर के बाहर भीड़ नहीं लगाने की अपील की है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बिजली वितरण को लेकर बढ़ा विवाद, 28 सितंबर को HERC सुनेगा इंजीनियर्स का पक्ष

पहले भी कर चुके हैं ऐलान

राकेश त्रेहन सोशल मीडिया पर ‘राजा दी किंग’ के नाम से भी जाने जाते हैं. 15 सितंबर 2026 को उन्होंने मोहाली के फेज-3बी1 स्थित श्री वैष्णो माता मंदिर के बाहर पैसों का लंगर लगाया था. यहां ‘जय माता दी’ बोलने पर लोगों को 500 से लेकर 1,500 तक दिए गए थे. इससे पहले अगस्त में चंडीगढ़ के सेक्टर-8 में 500 के नोट, बर्गर और कोल्ड ड्रिंक बांटे गए थे.

उन्होंने पेट्रोल का लंगर लगाने की भी घोषणा की थी, लेकिन पहले बारिश और बाद में प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने से आयोजन नहीं हो पाया. उस दौरान पुलिस ने त्रेहन को हिरासत में भी लिया था. मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले त्रेहन का कारोबार डिजिटल करेंसी, ऑनलाइन फाइनेंस मार्केट, रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा बताया गया है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.