HBSE Exam 2026: नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के एग्जाम्स का शेड्यूल जारी, क्वेश्चन पेपर लेने जाना होगा भिवानी

सोनीपत | हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय (HBSE) की तरफ से राज्य में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी किया जा चुका है. शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, कक्षा 9वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी व 6 मार्च तक चलेगी. कक्षा 11वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित होगी. दोनों कक्षा की परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक आयोजित होगी.

School

HBSE एग्जाम्स का शेड्यूल जारी

शेड्यूल जारी होने के साथ ही परीक्षा की प्रशासनिक तैयारियों की गति भी तेज कर दी गई हैं. परीक्षा संचालन के तहत शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्र की पेटियां लेने के लिए फरवरी महीने में भिवानी हेड ऑफिस जाना होगा. विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को 12 और 13 फरवरी को भिवानी बुलाया गया है. सोनीपत के साथ- साथ 11 जिलों के अधिकारियों को 13 फरवरी को भिवानी पहुंचकर प्रश्नपत्रों की सील बंद पेटियां लेनी होंगी.

रजिस्टर में दर्ज करनी होगी पूरी एंट्री

इस दौरान उच्च अधिकारी परीक्षा संचालन से संबंधित जरूरी दिशा- निर्देश भी जारी करेंगे. सोनीपत में परीक्षा में कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 75 राजकीय उच्च विद्यालयों और 135 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे. जिला मुख्यालय पर प्रश्नपत्रों की पेटियां सिर्फ चुने गए और सेफ प्लेस पर ही रखी जाएंगी. वहां पर पुलिस सुरक्षा की पूरी रहेगी. संबंधित कक्ष या हॉल को सिर्फ प्रश्नपत्रों को रखने और परीक्षा के दिन निकालने के लिए ही ओपन किया जाएगा जिसकी पूरी एंट्री रजिस्टर में रिकॉर्ड करनी होगी.

यह भी पढ़े -  NEET- UG 2026 को लेकर हरियाणा में मॉक ड्रिल, NTA ने सुरक्षा व्यवस्था परखी

सील बंद पैकेट

यदि जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नहीं जा पाते हैं तो उन्हें अपने प्रतिनिधि की नियुक्ति से पहले उनकी पूरी जानकारी बोर्ड कार्यालय के पास भेजनी होगी. इस जानकारी में प्रतिनिधि का नाम, पद, पता और मोबाइल नंबर शामिल है जो सहायक सचिव की ई- मेल पर 9 फरवरी से पहले अनिवार्य रूप से भेजना होगा. पेपर वाले दिन प्रश्नपत्रों का वितरण खंड शिक्षा अधिकारी की निगरानी में किया जाएगा. ब्लॉक लेवल पर सील बंद पैकेट विद्यालय प्रबंधकों को दिए जाएंगे. उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रिंसिपल व मुख्य अध्यापकों को सौंपी गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.