भिवानी के भीम स्टेडियम में 10 फरवरी को होगी अग्निवीर भर्ती रैली, समय पर पहुंचे उम्मीदवार

भिवानी | अगर आप भारतीय सेना में शामिल होना चाहते हैं और अग्निवीर बनना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. बता दें कि अग्निवीर भर्ती योजना के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास) श्रेणियों के लिए द्वितीय चरण की भर्ती रैली आयोजित होने जा रही है. यह भर्ती रैली 10 फरवरी को आयोजित होगी. इस भर्ती रैली का आयोजन भिवानी में स्थित भीम स्टेडियम में किया जाएगा.

Indian Army

भिवानी में होगी भर्ती रैली

स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक अनुराग सिंह ने जानकारी दी कि इन श्रेणियों के लिए कामन एंट्रेंस एग्जाम (द्वितीय चरण) में शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं. यदि किसी उम्मीदवार को भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की मदद चाहिए तो वह उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय रोहतक या हेल्पलाइन नंबर 8901384498 एवं 01262- 253431 पर संपर्क कर सकते हैं.

निर्धारित समय पर पहुंचे उम्मीदवार

भर्ती निदेशक की तरफ से सभी उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है. कोई भी उम्मीदवार भर्ती रैली के दौरान किसी भी प्रकार के शक्तिवर्धक या नशीले पदार्थों का सेवन करके भर्ती रैली में शामिल न हो. ऐसे उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

उनके द्वारा सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे भर्ती रैली में आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो. ऐसे में जो भी उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं वह अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और 10 फरवरी को भिवानी के भीम स्टेडियम में भर्ती रैली में हिस्सा लेने पहुंच सकते हैं.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.