हरियाणा बोर्ड ने रद्द की बारहवीं की परीक्षाएं, शिक्षा मंत्री ने कहा

चंडीगढ़ | हरियाणा बोर्ड नेकोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी इस बार बारहवीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के तरीके के बारे में हरियाणा सरकार जल्द फैसला करेंगी. इसके साथ ही परीक्षा देने के इच्छुक विद्यार्थियों को इसका विकल्प दिया जाएगा और उनकी परीक्षाएं हालात सामान्य होने पर ली जाएगी.

kanwar pal gujjar

कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए लिया निर्णय

राज्य के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने मंगलवार रात निर्णय लेते हुए बताया कि हरियाणा में भी सीबीएसई की तर्ज पर बारहवीं की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय लिया गया है. विद्यार्थियों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु यह फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएं या फिर किसी दूसरी पद्धति के अनुसार,इसका फैसला जल्द ही सीएम मनोहर लाल के साथ होने वाली बैठक में किया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से विकल्प रहेगा कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने पर अगर कोई छात्र परीक्षा देना चाहता है तो उसकी अनुमति होगी. ऐसे छात्रों के लिए बाद में बोर्ड की ओर से परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.