हिसार में 7 करोड़ से चकाचक होगा साढ़े 500 साल पुराना मंदिर, 84 गांवों ने मिलकर जुटाया चंदा

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के रावत खेड़ा गांव में लगभग 550 साल पुराने गुरु जम्भेश्वर जी से जुड़े ऐतिहासिक साथरी मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है. इस प्राचीन स्थल को अब भव्य रूप दिया जाएगा. इस मंदिर के लिए 84 गांवों के लोगों ने मिलकर करीब 7 करोड़ रुपए का सहयोग किया है. फिलहाल निर्माण के लिए फाउंडेशन का काम शुरू कर दिया है.

sathri mandir

एकमात्र साथरी मंदिर

सरपंच प्रतिनिधि श्रीराम सिगड़ ने बताया कि रावत खेड़ा का जम्भेश्वर साथरी मंदिर हरियाणा और पंजाब के बिश्नोई समाज का एकमात्र साथरी मंदिर माना जाता है. यह स्थान गुरु जम्भेश्वर जी के आगमन से जुड़ा हुआ है और समाज के लोगों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है.

उन्होंने बताया कि मंदिर में पहले भियासर के महंतो की गद्दी परंपरा चलती थी, लेकिन अंतिम महंत जगदीश राम का करीब 51 साल पहले निधन हो गया था, इसके बाद से यहां महंत गद्दी की परंपरा बंद हो गई.

गांव बसने से पहले आस्था का प्रतीक

गांव के बुजुर्गों के अनुसार यह स्थान गांव बसने से पहले भी आस्था का केंद्र रहा है. यहां की मान्यता है कि जब गुरु जम्भेश्वर जी देश भ्रमण करते हुए अपने साधु-संतों और भक्तों की जमात के साथ यहां पहुंचे थे, तब गांव की बसावट ऊंचे टीले पर थी. वर्तमान मंदिर भी उसी ऊंचे टीले पर स्थित है.

यह भी पढ़े -  रक्षा मंत्रालय की टीम पहुंची हिसार के सैनिक स्कूल, निरीक्षण के बाद कही ऐसी बात जिसने बढ़ाया सम्मान

बताया जाता है कि गांव से पूर्व दिशा में दो छलांग दूरी पर स्थित पिपलिया नामक जोहड़ में पानी की उपलब्धता के कारण गुरु जी ने यहां विश्राम किया था. बाद में बिश्नोई समाज के अनुयायी वहां पहुंचे और गुरु महाराज की पहचान कर उन्हें स्वीकार किया. तभी से यह स्थान समाज के लिए आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.