HSSC ने जारी किया PMT का शेड्यूल, 15 अप्रैल से शुरू होगा कार्यक्रम

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है. यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम (पंचकूला) में शुरू होने जा रही है. शुरु के एक हफ्ते तक हर दिन लगभग 1 हजार व उसके बाद 3 हजार तक अभ्यर्थी प्रतिदिन बुलाए जाएंगे. PMT का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा. हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोग की तरफ से कंपनियों से टाइअप किया जा चुका है.

HSSC

85 दिन के पूरी होगी प्रक्रिया

युवाओं की हाइट व छाती मापने के लिए जर्मन मशीनें आई हैं. कमीशन ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए लगभग 25 मशीनें मंगवाई हैं. कहा जा रहा है कि मशीनों में सेंसर लगे हुए हैं. यदि किसी ने ऐड़ी को उठाया तो स्क्रीन पर जीरो प्रदर्शित हो जाएगा. ऐसे में कोई भी चालाकी नहीं कर पायेगा. जो युवा फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में सफल होते हैं, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा. स्क्रीनिंग टेस्ट में जो युवा कामयाब होंगे, उन्हें फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा से पहले की पूरी प्रक्रिया 85 दिन में पूरी होंगी.

2.70 लाख उम्मीदवारों नें जमा किए फॉर्म

लिखित परीक्षा की प्रक्रिया जुलाई के बाद शुरू हो सकती है. पुलिस भर्ती में करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने अपने फॉर्म को कंप्लीट जमा किए है. पंचकूला जाने वाले युवाओं के पिक एंड ड्रॉप सुविधा के लिए चंडीगढ़ व पंचकूला डिपो से 5- 5 बसें मांगी जा चुकी हैं. जो जीरकपुर व पंचकूला- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से स्टेडियम के बीच सेवा देंगी. पूरे राज्य के डिपो से भी इन दिनों चंडीगढ़ के लिए चलने वाली बसों को वाया पंचकूला करने का आग्रह किया गया है. स्टेडियम पर मैनेजमेंट के लिए पंचकूला डिपो से 4 इंस्पेक्टर/ सब- इंस्पेक्टर तथा चंडीगढ़ डिपो से 2 इंस्पेक्टर/ सब- इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगेगी.

यह भी पढ़े -  Airforce School Jobs: वायुसेना स्कूल सिरसा में निकली PRT व स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

एक सदस्य होगा हर वक्त उपलब्ध

पंचकूला के सेक्टर- 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम बॉस्केटबाल और वॉलीबाल हॉल के साथ- साथ लंबे टेस्ट शेड्यूल के लिए ड्यूटी देने को खेल विभाग से कोच भी मांगे  गए हैं. दूसरे विभागों से भी कोच मांगे जा चुके है. इन सबकी जिनकी ड्यूटी टेस्ट प्रक्रिया के दौरान स्टेडियम में लगाई जाएगी. स्टेडियम में PMT की प्रक्रिया के दौरान हर वक्त हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) का एक सदस्य मौजूद होगा.

यदि कैंडिडेट किसी भी तरह की दिक्कत या कोई इश्यु बताता है तो तुरंत उसका समाधान करने की कोशिश होंगी. HSSC सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर रहा है ताकि प्रदेश भर से आने वाले युवाओं को स्टेडियम के बाहर ही खाना- नाश्ता मुहैया करवाया जा सके. हालांकि, अभी यह फाइनल नहीं हुआ है कि कितनी संस्थाएं युवाओं के लिए बाहर शिविर लगाएंगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.