चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से 15 अप्रैल से शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) का आयोजन शुरू हो रहा है. पंचकूला के सेक्टर-3 में स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अगले 80-85 दिनों तक लगातार पीएमटी होगा. पंचकूला के स्टेडियम तक PMT में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन की पूरी सुविधा होंगी. उम्मीदवार आसानी से यात्रा कर पाएंगे. इसके लिए जीरकपुर, पंचकूला और चंडीगढ़ डिपो से 5-5 रोडवेज की बसें चलेंगी.

यात्रा में उम्मीदवारों को देना होगा किराया
बसों में सफर टिकट आधारित होगा यानी अभ्यर्थियों को सफर के दौरान किराया देना होगा. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से राज्य परिवहन हरियाणा निर्देशक कार्यालय को लेटर भेजा जा चुका है. अब राज्य परिवहन विभाग द्वारा बसों का प्रबंध किया जाएगा. पंचकूला के ताऊ देवीलाल में पीएमटी हर दिन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा.
राज्य परिवहन विभाग निदेशालय के मुताबिक जीरकपुर बस स्टॉप से ताऊ देवीलाल स्टॉपज और रेलवे स्टेशन पंचकूला ( (पंचकूला की और) से ताऊ देवीलाल स्टॉपेज तक 5- 5 बसों चलेंगी.
HSSC अध्यक्ष ने मांगे सुझाव
पंचकूला से भी बसों को संचालित किया जाएगा. चंडीगढ़ और पंचकूला महाप्रबंधकों की तरफ से पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. संबंधित बसें निर्धारित जगहों से सुबह 5 बजे से चलेंगी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से उम्मीदवारों से पीएमटी से लेकर सुझाव भी मांगे गए हैं. अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 15 अप्रैल से 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है.
गूगल फॉर्म के जरिए भेजें समस्या या सुझाव
अध्यक्ष हिम्मत सिंह की तरफ से सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई है कि पीएमटी और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएमटी) को लेकर अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है या अपना सुझाव देना चाहते हैं तो वह गूगल फॉर्म के माध्यम से भेज सकते हैं. आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि यह सोशल मीडिया पर लाइव आकर अभ्यर्थियों के सभी सवालों का जवाब देंगे, जिससे किसी भी प्रकार का भ्रम ना हो.