हरियाणा में 5 हजार सरकारी नौकरियां, HPSC जल्द जारी करेगा भर्ती कैलेंडर

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से इस साल के अंत तक लगभग 5 हजार पदों पर भर्तियां की जाएगी. आयोग की तरफ से पहले अप्रैल के अंत तक भर्तियों को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की जानी थी. इसके बाद, कमीशन को इस साल होने वाली भर्तियों को लेकर वार्षिक कैलेंडर भी जारी करना था. आयोग हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) व 102 पदों आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों में लगा हुआ है ऐसे में अब वार्षिक कैलेंडर में देरी होगी.

Job Exam Student Collage

हरियाणा में 5 हजार सरकारी नौकरियां

उम्मीदवारों को मई या जून तक इंतजार करना पड़ सकता है. आयोग द्वारा 7 जिलों में परीक्षा आयोजन कराने का फैसला लिया गया है और उनके नाम भी निर्धारित कर दिए हैं. आयोग की तरफ से ए और बी ग्रेड के पदों के लिए भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी करना था. इसके साथ ही, वार्षिक परीक्षाओं के लिए विस्तृत कार्य योजना भी निर्धारित होनी थी. आयोग की तैयारियों की बात करें तो एचसीएस और अन्य 102 पदों के लिए 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में गौशालाओं के लिए अच्छी खबर, अब साल में एकमुश्त 2 बार मिलेगा चारे के लिए पैसा

HPSC जल्द जारी करेगा भर्ती कैलेंडर

27 से 29 जून तक मुख्य परीक्षा आयोजित होंगी. आयोग के मुताबिक, अभी तक जून महीने तक इस बड़ी परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित है. अगस्त या आगामी माह सितंबर तक संबंधित भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रस्तावित है. आयोग की तरफ से 7 जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, यमुना नगर व पंचकूला में परीक्षा आयोजित की जाएगी. ऐसे में आयोग द्वारा मई या जून के अंत में ही विस्तृत कार्यक्रम योजना और वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा. आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा का कहना है कि एचसीएस व अन्य पदों के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा पारदर्शिता और निष्पक्षता से आयोजन कराई जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.