HSSC का बड़ा अपडेट, 20 अप्रैल से PMT; हरियाणा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस कांस्टेबल के 5500 पदों के लिए 20 अप्रैल से PMT शुरू होने जा रहें है. इस भर्ती के लिए करीबन 2.80 लाख आवेदन किए गए हैं. शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) के लिए कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को बुलाया गया है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. पीएमटी 20 अप्रैल से पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा.

POLICE

60 से 80 दिन में प्रक्रिया पूरी होने की संभावना

हर दिन सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक PMT होगा. पहले चरण में प्रतिदिन चार बैचों में लगभग 700 अभ्यर्थियों को बुलाया जा रहा है. पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में करीबन 60 से 80 दिन लग सकते है. PMT के लिए उम्मीदवारों को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की मेरिट के आधार पर सेलेक्ट किया गया है.

सबसे पहले पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा. इसके बाद, अन्य विभागों के उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि स्टेडियम में अभ्यर्थियों के लिए सारी व्यवस्था की गई है.

21 जर्मन मशीनों से होगा माप

एंट्री गेट पर आधार और एडमिट कार्ड की जांच के बाद बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद, अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर देकर मेन हॉल में भेजा जाएगा जहां फिर से बायोमैट्रिक जांच होगी. मुख्य हॉल में एक समय में जर्मनी की 21 आधुनिक डिजिटल मशीनों के जरिए 21 अभ्यर्थियों का मापन किया जाएगा. इसमें लंबाई, वजन और छाती का माप होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 5 हजार कर्मचारियों को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी स्थायी नौकरी की मंजूरी

अगर कोई अभ्यर्थी मापन से संतुष्ट नहीं होता है तो वह अपील काउंटर पर आवेदन कर फिर से माप करा सकता है. अभ्यर्थियों के लिए बैगेज जमा करने और रेस्ट एरिया की व्यवस्था भी की गई है.

सिख समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध

जीरकपुर से सुबह 5 बजे से 10 बसों की सुविधा होंगी. आयोग ने अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के एनर्जी बूस्टर का सेवन न करने की सलाह दी है. गर्भवती महिला अभ्यर्थियों को मेडिकल सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य होगा. सिर्फ पुरुष उम्मीदवारों को बुलाया गया है महिलाओं का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा. सिख समुदाय के अभ्यर्थियों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं. उनके मापन के लिए धार्मिक मर्यादाओं के अनुरूप अलग व्यवस्था और सिख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.