अगस्त महीने में 8 शिफ्टों में होगी HSSC CET परीक्षा, 10 लाख युवा कर चुके हैं रजिस्ट्रेशन

चंडीगढ़ | राज्य सरकार की तरफ से  ग्रुप सी के 22600 पदों को भरने के लिए सरकार ने स्वीकृति दे दी है. ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए सामान्य योग्यता परीक्षा ( HSSC CET) अनिवार्य कर दी गई है. इस परीक्षा का आयोजन अगस्त माह में किया जाएगा. इस परीक्षा से पहले नई भर्तियों का विज्ञापन जारी होगा ताकि युवाओं को यह पता लग सके कि किन पदों पर भर्तियां होंगी और वह उसके अनुसार सीईटी में शामिल हो सके. इसीलिए HSSC की तरफ से भर्तियों का विज्ञापन जारी करने के बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए युवाओं को 15 दिन का समय और दिया जाएगा. अब तक इस पोर्टल पर 10 लाख युवा पंजीकरण कर चुके हैं. सिटी के लिए कमीशन ने एनडीए से समझौता किया है यह टेस्ट कम से कम 8 शिफ्ट में कराया जाएगा.

HSSC

इधर अनुबंध पर निगम के जरिए रखे कर्मियों का जॉब रोल तय

पहले अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को हरियाणा रोजगार कौशल निगम के जरिए दोबारा से नियुक्ति देने के साथ जॉब रोल तय किया गया है. इनके लिए शैक्षणिक योग्यता भी निर्धारित की गई है. सरकार द्वारा इन कर्मचारियों के लिए तीन स्तर बनाए गए हैं. पहले लेवल में क्लास 4 के कर्मचारी को रखा गया है जिनमें अनपढ़ से लेकर 10 वीं पास तक की योग्यता निर्धारित की गई है. जबकि दूसरे स्तर के लिए 12वीं और 10वीं के बाद डिप्लोमा निर्धारित किया गया है. लेवल 3 के लिए 12वीं के साथ डिप्लोमा से लेकर इंजीनियरिंग और ग्रेजुएशन तक की योग्यता रखी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ट्रांसफर ड्राइव से पहले रिकॉर्ड वेरिफिकेशन की तारीखें घोषित

शेड्यूल के लिए निर्वाचन आयोग को भेजी फाइल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि हमने भर्तियों के शेड्यूल को लेकर निर्वाचन आयोग के पास स्वीकृति के लिए फाइल भेज दी है. अभी तक मंजूरी मिली नहीं है. जैसे ही चुनाव आयोग से मंजूरी मिलेगी इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.