हरियाणा में आमजन को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत, चेक करें ताजा रेट

चंडीगढ़ | सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है. हरियाणा में आज आम आदमी को पेट्रोल- डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है. आज जारी नई कीमतों के मुताबिक, प्रदेश में एक लीटर पेट्रोल 97.52 रुपए तो डीजल 90.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

PETROL

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल सिरसा जिलें में बिक रहा है. यहां एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.14 रुपए तो डीजल 91.03 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. बात अगर राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पिछले एक हफ्ते से पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. चंडीगढ़ में एक लीटर पेट्रोल का भाव 98.21 रुपए बना हुआ है तो वहीं डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के संविदा कर्मचारियों के लिए जरूरी अपडेट, 31 जुलाई तक पूरी करनी होंगी ये प्रक्रिया

बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रुड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. इसी आधार पर देश की तेल कंपनियां रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित करती है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतें बढ़ जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.