नई दिल्ली | भारत में वेब सीरीज का चलन काफी बढ़ता जा रहा है. लोग फिल्मों की तुलना में वेब सीरीज (Top 5 Hindi Web Series) को ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं. मनोज बाजपाई की द फैमिली मैन वेब सीरीज को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला है. बता दे कि इस वेब सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही सीजन जबरदस्त हिट रहे. अमेजॉन प्राइम वीडियो में यह टॉप वेब सीरीज है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन वेब सीरीज है दबदबा
अगर आप आतंकी ऑपरेशंस का बेहतरीन ड्रामा देखना चाहते हैं तो Special Ops आपके लिए बेस्ट है. बता दें कि यह हॉटस्टार की सबसे बेहतरीन वेब सीरीज है, जिसमें केके मैनन लीड रोल में दिखाई दे रहे थे. इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और जल्द ही इसका तीसरा सीजन भी आने वाला है.
सुष्मिता सेन ने आर्य वेब सीरीज के जरिए ओटीपी की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते उनकी यह सीरीज ओटीटी की टॉप लिस्ट सीरीज में शामिल हो गई. इसके 2 सीजन आए और दोनों को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला. अब दर्शक इसके तीसरे सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. तीसरे सीजन में सुष्मिता सेन शानदार अंदाज में नजर आएगी.
Panchayt अमेज़न प्राइम पर सोशल ड्रामा जोनर की यह वेब सीरीज भी काफी पॉपुलर है. इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुवीर यादव जैसे शानदार सितारे है. इसका पहला सीजन जबरदस्त हिट रहा, उसके बाद अब इसका दूसरा सीजन भी धमाल मचा रहा है.
Human : शेफाली शाह और कीर्ति कुल्हारी स्टार इस वेब सीरीज ने रिलीज के बाद खूब धमाका किया. दर्शकों का इसे बेशुमार प्यार मिला. इस वेब सीरीज में मेडिकल की दुनिया का जो काला सच सबके सामने लाया, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया.