हरियाणा के इन जिलों के लिए जल्द होगी खुली सेना भर्ती, नोटिस जारी

चंडीगढ । हरियाणा के कई जिलों में सेना भर्ती प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है. इसके लिए बकायदा विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है. हरियाणा के जिले हिसार, रोहतक, अंबाला, चरखी दादरी और इसके अतिरिक्त हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

ARMY BHARTI

  • रोहतक जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 3 मई से लेकर 20 मई 2021 तक चलेगी. रोहतक जोन की सेना भर्ती प्रक्रिया रोहतक जिले में ही आयोजित करवाई जाएगी. रोहतक जोन में 4 जिले कवर किए जाते हैं- रोहतक, पानीपत, सोनीपत और झज्जर.
  • हिसार जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 5 फरवरी से लेकर 20 फरवरी 2022 तक चलेगी. हिसार जॉन की भर्ती प्रक्रिया जींद व सिरसा में आयोजित करवाई जाएगी. हिसार जोन में 4 जिले कवर किए जाते हैं- हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद.
  • अंबाला जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 7 जून से लेकर 20 जून 2021 तक चलेगी. अंबाला जोन की भर्ती प्रक्रिया यमुनानगर और मुलाना में आयोजित करवाई जाएगी. अंबाला जोन में 7 जिले कवर किए जाते हैं- अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पंचकूला और यूटी चंडीगढ़.
  • चरखी दादरी जिले में सेना में भर्ती प्रक्रिया 9 जनवरी से लेकर 24 जनवरी 2022 तक चलेगी. चरखी दादरी जोन की भर्ती प्रक्रिया भिवानी और रेवाड़ी में आयोजित करवाई जाएगी. चरखी दादरी जोन में 4 जिले कवर किए जाते हैं- चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और भिवानी.

 

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!