HCS परीक्षा के लिए भी अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड, इस प्रकार कर पाएंगे डाउनलोड

चंडीगढ़ | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की तरफ से HCS (कार्यकारी शाखा) और संबद्ध सेवाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 2 पालियों में होंगी. 102 पदों के लिए होने वाली इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से डाउनलोड किए जा सकेंगे.

Job Exam Student Collage 1

20 अप्रैल से जारी होंगे एडमिट कार्ड

इसे लेकर हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है. जारी नोटिस के अनुसार, एचसीएस और संबद्ध सेवाओं के लिए प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेंगे. सभी उम्मीदवार हरियाणा लोक सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

इस प्रकार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एचपीएससी की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा.
  • अब “Admit Card” लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब अपना आवेदन नंबर (Registration Number) और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करना होगा.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट ले लें.
यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस भर्ती पीएमटी में आधार से होगा उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, आधार को कर लें अनलॉक

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को होगा. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ अहम बातों का ध्यान रखना होगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य रहेगा ताकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री करते समय कोई परेशानी ना हो.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.