दैनिक वेतन और संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित करने का दिया आदेश

चंडीगढ़ | पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से दैनिक वेतन, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है. अदालत ने दो दशक से ज्यादा समय से कार्य कर रहे दैनिक वेतन, संविदा और अस्थायी कर्मचारियों के हक में निर्णय सुनाते हुए कहा कि कर्मचारियों के लिए निष्पक्षता व उनकी सुरक्षा सरकार का राजधर्म है. कोर्ट की तरफ से इन कर्मियों को नियमित करने का आदेश जारी किया गया है.

Punjab and Haryana High Court

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

अदालत की ओर से कहा गया कि सरकार सालों तक कर्मचारियों से काम लेकर उन्हें नियमित करने से मना नहीं कर सकती. जस्टिस संदीप मौदगिल की सिंगल बेंच ने हरियाणा सरकार के विरुद्ध दायर 41 याचिकाओं पर एक साथ निर्णय सुनाते हुए कहा कि 10 साल से ज्यादा समय तक सेवा दे चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाना अनिवार्य है. याचिकाकर्ता साल 1994 से विभिन्न विभागों में दैनिक वेतन, वर्क- चार्ज या अस्थायी आधार पर कार्य कर रहे थे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 नए नायब तहसीलदारों की हुई नियुक्ति

शोषण नहीं कर सकती सरकार

उन्होंने सरकार की साल 1993, 1996, 2003 व 2011 की नियमितीकरण नीतियों के तहत नियमित करने की मांग उठाई थी. हाईकोर्ट द्वारा कहा गया कि राज्य सरकार कर्मचारियों से निरंतर काम लेकर उनका शोषण नहीं कर सकती है. ऐसे में कोर्ट के आदेश अनुसार अब इन कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.